सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या आप जानते है लिँगुडा के चमत्कारिक फायदे

क्या आप जानते है लिँगुडा कें चमत्कारिक फायदे:

उत्तराखण्ड अंचल में प्राकृतिक रूप से उगने वाली व खाई जाने वाली सब्जी है लिंगुडा, ये अपनी औषधिय गुणों के लिये प्रसिद्ध है, हालाँकि उत्तराखण्ड के लोग इसके औषधिय गुणों से इतने परिचित नही, पर फिर भी काफी मात्रा में ये खाई जाती है, ये नमी इलाकों में अपने आप उगने वाला फर्न प्रजाति की वनस्पति है।

ये औषधिय गुणों की खान है, न जाने कितनी लाईलाज बीमारियों को ठीक करने अपने भीतर समेटे हुये ये वनस्पति, साल के कुछ महीनों ही ये अपने आप उगती है ,अन्य वनस्पतियों की भांति इसकी उपलब्धता हमेशा नही रहती।
लिंगुड़ा अथवा लुंगड़ू जिसे अंग्रेजी में Fiddlehead Fern कहा जाता है ,इसका वैज्ञानिक नाम डिप्लाजियम एसकुलेंटम (Diplazium esculentum) है, तथा एथाइरिएसी (Athyriaceae) कुल से संबंधित है। हिमालय की पर्वतश्रृंखलाओं व देश भर में इसकी सैकड़ों प्रजातियों का पता लगाया जा चुका है। 

उत्तराखण्ड में ठंडी जलवायु वाले क्षेत्रों में लगभग समुद्र तट से 1800 मीटर से लेकर 3000 मीटर तक की ऊचांई पर नमी वाली जगह पर मार्च से जुलाई के मध्य पाया जाता है। यह उत्तराखंड के अलावा हिमाचल  प्रदेश में भी पाया जाता है। 

गर्मियों के मौसम में पहाड़ों में प्राकृतिक रूप से उगने वाली इस सब्जी को उत्तराखंड़ के लोग दशकों से खाते आ रहे हैं। लिगुड़ा सब्जी के रूप में यह बेहद स्वादिष्ट होता है, काफी कम लोग जानते हैं कि यह सब्जी कई औषधीय गुणों से भी भरपूर है। शोध से पता चला है कि इसमें Antioxidative गुण तथा Alpha-tocopherol गुण भरपूर पाए जाते है व सबसे अधिक Alpha- Glycosidase inhibitory का गुण होता है, यह मधुमेह जैसी खतरनाक बीमारियों लिये अत्यंत लाभकारी है। 
लिगुडे में मैग्नीशियम, कैल्शियम, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटेशियम, आयरन और जिंक के कारण इसे कुपोषण से निपटने के ल‍िए भी एक अच्छा प्राकृतिक स्रोत माना गया है, इसमें प्रोटीन 54 ग्राम, लिपिड 0.34 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट 5.45 ग्राम, फाइबर 4.45 ग्राम/100 ग्राम, विटामिन C- 23.59 mg , B- Caropenoid 4.65 mg, Phenolic – 2.39 mg/100g पाया जाता है। इसके अलावा इसमें मिनरल्स Fe-38.20 mg, Zin- 4.30 mg, Cu-1.70mg, Mn-21.11, Na- 29.0, K-74.46, Ca- 52.66, Mg- 15.30mg/100g पाये जाते है। 

इसमें पौटेशियम और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होता है, लिगुड़ा में विटामिन ए, विटामिन बी कॉप्लेक्स, पोटाशियम, कॉपर, आयरन, फैटी एसिड, सोडियम, फास्फोरस, मैगनीशियम, कैरोटिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। हाल में हुये शोधों के अनुसार लिगुड़ा चर्म व मधुमेह रोग से काफी बचाव करता है। इससे त्वचा अच्छी रहती है। लिगुडा हार्ट आदि के मरीजों के लिए भी अच्छा माना जाता है। 

इसके औषधिय गुणों को देखते हुये, अब टिश्यू कल्चर के माध्‍यम से भी इसका उत्‍पादन शुरू किया गया है, ताकि सालभर इसकी उपलब्धता हो सके।

 उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में इसकी वैज्ञानिक तरीके से खेती कर , इसे राज्य के आर्थिक विकास के लिए बेहतर विकल्प बनाया जा सकता है।

लिंगुडा कें औषधिय गुण :


हमारे शरीर इम्यून सिस्टम को ठीक रखने के लिये फायदेमंद

इसमे करीब करीब सभी प्रकार के विटामिन, मिनरल, ओर Macro nutrients का अच्छा स्त्रोत है।

इसकी सब्जी के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है जो आँखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

सारे पोषक तत्व होने की वजह से यह सब्जी लिवर को स्वस्थ बनाने का कार्य करती है। फैटी लीवर के लिये फायदेमंद होती है।

डायबिटीज की बीमारी में यह सब्जी बहुत फायदेमंद होती है. रक्त में मौजूद शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करती है. जिसकी वजह से आपकी डायबिटीज समय से नियंत्रित रहती है।

जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए यह बहुत अच्छी सब्जी मानी जाती है। इस को पीसकर उसका लेप बनाकर जोड़ों के दर्द पर भी लगा सकते हैं और इसकी सब्जी का भी सेवन कर सकते है।

शरीर में रक्त संचरण को सुचारू रूप से नियंत्रित रखने में सहायक है, इसमें fats बिल्कुल नही होता, न ही Cholesterol इसलिए ये हार्ट के मरीजों के लिए लाभकारी होती है।

इसकी सब्जी खाने से कैंसर से लड़ने की शक्ति मिलती है, क्योकिं इसमें एन्टीआक्सीडेन्ट मौजूद होते हैं, कैंसर पीड़ित व्यक्ति को इसकी सब्जी उबाल कर खानी चाहिये।

चोट लगने पर इसकी जड़ गांठ को पीसकर लेप चोट वाली जख्म के चारों ओर लगाने से दर्द से छुटकारा मिलता है, ओर शीघ्र ठीक भी होता है, ये एक तरह का प्राकृतिक पेन किलर है।

इसकी जड़ को बारीक पीसकर लेप बनाकर जोंड़ों पर लगाने से। गठिया की बीमारी दूर हो जाती है, और साथ ही इसकी सब्जी खाने से मांसपेशियाँ और हड्डियां मजबूत होती है।
इसे अधिकांशतः सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है जबकि इसका अचार भी बनाया जाता है। हमारे क्षेत्रों में भले ही इसे सामान्य रूप सब्जी के रूप में देखा जाता हो, लेकिन अमेरिका जैसे देशों में इसका उपयोग अचार के रूप में लोग खूब करते हैं।

स्वरचित 
सर्वाधिकार सुरक्षित

English version

Do You Know Benefits of Fiddlehead Fern:

 Linguda is a naturally grown and eaten vegetable in the Uttarakhand region, it is famous for its medicinal properties, although the people of Uttarakhand are not so familiar with its medicinal properties, but still it is eaten in large quantities, this moisture  A self-growing fern in the area is a species of vegetation.

 It is a mine of medicinal properties, it does not know how many incurable diseases to be cured by this plant, it grows on its own only for few months of the year, like other plants its availability is not always there.

 Linguda or Lungdu, which is called Fiddlehead Fern in English, its scientific name is Diplazium esculentum, and belongs to Athyriaceae family.  Hundreds of its species have been detected in the Himalayan mountain ranges and across the country.

 In Uttarakhand, it is found between March and July in areas with a cold climate, at a height of about 1800 meters to 3000 meters from the sea coast.  Apart from Uttarakhand, it is also found in Himachal Pradesh.

 People of Uttarakhand have been eating this naturally grown vegetable in the mountains during the summer season.  It is very tasty in the form of Liguda vegetable, very few people know that this vegetable is also rich in many medicinal properties.  Research has shown that antioxidative properties and alpha-tocopherol properties are found in it and most have the property of alpha-glycosidase inhibitor, it is extremely beneficial for dangerous diseases like diabetes.

 Magnesium, calcium, nitrogen, phosphorus, potassium, iron and zinc in ligudae make it a good natural source for combating malnutrition, protein 54 g, lipid 0.34 g, carbohydrate 5.45 g, fiber 4.45 g/100  grams, Vitamin C- 23.59 mg, B- Caropenoid 4.65 mg, Phenolic – 2.39 mg/100g.  Apart from this, minerals Fe-38.20 mg, Zin- 4.30 mg, Cu-1.70mg, Mn-21.11, Na- 29.0, K-74.46, Ca- 52.66, Mg- 15.30mg/100g are found in it.

 It is rich in potassium and calcium, liguda is rich in vitamin A, vitamin B complex, potassium, copper, iron, fatty acids, sodium, phosphorus, magnesium, carotene and minerals.  According to recent researches, Liguda protects a lot from skin and diabetes diseases.  This keeps the skin good.  Liguda is also considered good for heart patients.

 In view of its medicinal properties, its production has now been started through tissue culture also, so that it can be available throughout the year.

  By cultivating it scientifically in the hilly areas of Uttarakhand, it can be made a better option for the economic development of the state.

 Some Benefits of Fiddlehead Fern 

 Beneficial for keeping our body immune system right

 It is a good source of almost all types of vitamins, minerals, and macro nutrients.

 There is a lot of vitamin A inside its vegetable which is very beneficial for the eyes.

 Due to having all the nutrients, this vegetable works to make the liver healthy.  Beneficial for fatty liver.

 This vegetable is very beneficial in the disease of diabetes.  Controls the amount of sugar present in the blood.  Due to which your diabetes is controlled in time.

 It is considered a very good vegetable to get rid of joint pain.  Make a paste by grinding it and apply it on joint pain and can also consume its vegetable.

 It is helpful in controlling the blood circulation in the body smoothly, it does not contain fats at all, nor cholesterol, so it is beneficial for heart patients.

 Eating its vegetable gives the power to fight against cancer, because it contains antioxidants, a person suffering from cancer should eat its vegetable after boiling it.

 On injury, grinding its root lump and applying the paste around the injured wound gives relief from pain, and also cures it quickly, it is a kind of natural pain killer.

 Make a paste by grinding its root finely and apply it on the joints.  The disease of rheumatism goes away, and at the same time eating its vegetable strengthens the muscles and bones.

 It is mostly used as a vegetable while it is also used to make pickles.  In our regions, it may be seen as a vegetable in general, but in countries like America, it is used a lot in the form of pickle.

 Self made
 All rights reserved

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखण्ड का खानपान

उत्तराखंड का पारंपरिक भोजन पूरी तरह पोषक तत्वों से परिपूर्ण है, हमारे पूर्वजों ने मोटेअनाज से तैयार पारंपरिक व्यजंनों को खाने की सलाह दी है। हमारा आहार कैसा हो इसके लिए उत्तराखंड में प्राचीन काल से एक व्यवस्था बनी हुईं है, जिसमें भोजन पूरी तरह संतुलित व पोषक तत्वों से पूर्ण होता है,  यह एक प्रकार से यह 'बैलेंस डाइट' है। गेहूँ ,धान, मंडुवा, झंगोरा, ज्वार, चौलाई, तिल, राजमा, उड़द, गहथ, नौरंगी, लोबिया और तोर जैसे अनाजों से यहां पर पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं।  पहाड़ में लोगों ने अपनी आवश्यकता के अनुसार कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन ईजाद किए हैं। इनमें दाल-भात के साथ ही कापा, झोइ(कढ़ी), पल्यो, मंडुवा) व मक्का की रोटी, आलू का थिच्वाडी, आलू का गुटके,मादिर का भात, पुआ, बाल मिठाई, भांग की चटनी, भट का चुडकाणि, डुबुक, गहत की दाल, , मादीर की खीर, तिल की चटनी आदि प्रमुख है, सब्जियों में सिसोण का साग,  तैड, गेठी भी बनाई जाती है।  आलू के गुटके आलू के गुटके विशुद्ध रूप से कुमाऊंनी स्नैक्स हैं। इसके लिए उबले हुए आलू को इस तरह से पकाया जाता है कि आल...

उत्तराखंड की जंगली जड़ी बूटियाँ - Wild herbs of uttrakhand

उत्तराखंड को प्रकृति ने दिल खोल कर दुर्लभ खजाने दिये हैं, एक ओर जहाँ सुँदर प्राकृतिक वातावरण प्रदान किया है तो, वहीं जंगलों को एक से बढकर एक दुर्लभ जड़ी बूटियों से भर दिया है, ये जड़ी बूटियाँ अपने औषधीय गुणों से लोगों को विस्मित कर देती हैं,ये जड़ी बूटियाँ असाध्य से असाध्य रोगों को दूर करने में सक्षम है। आज ऐसी ही कुछ जड़ी बूटियों के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देने का प्रयास इस लेख के माध्यम से कर रहे हैं। निर्गुन्डी (वाइटेक्स निर्गुण्डो)- ये गठिया वात, सूजन व कान दर्द , माँस पेशियों ,अस्थमा, त्वचा चमकदार, माइग्रेन ,पाचन तंत्र व बालों के विकास के लिए फायदेमंद है। जटामांसी (वैलेरियाना जटामांसी)- ये हैजे की बीमारी में बहुत फायदेमंद होती है,इसके अलावा  यह शक्ति वर्धक दवाईयाँ बनाने में भी काम आती है ये हमारे इम्यून सिस्टम को ठीक रखती है, इसके अतिरिक्त दिल के रोग, उच्च रक्तचाप ,मिर्गी, मानसिक थकावट, अनिद्रा, सिर दर्द, दिमाग तेज करने, चिंता दूर करने में सहायक है। वज्रदंती (पोटेन्सिला फ्रुटीकोसा) ये दाँतों के लिए सबसे अधिक उपयोगी है,मसूड...