उत्तराखंड राज्य प्राकृतिक संपदाओं से इतना लबरेज है की,अगर इन संपदाओं का यहाँ के लोग, अपनी अर्थ व्यवस्था को सुधारने में करे तो, उनकी समस्त आर्थिक समस्या दूर हो जाये, यहाँ के किसी नागरिक को पलायन करने की जरूरत ना पड़े, पर जानकारी का अभाव होने से, इन संपदाओं का उपयोग ना के बराबर हो रहा है। यहाँ के वनों में मिलने वाले फलों को अगर बाजार मिल जाये तो ये अर्थ व्यवस्था सुधारने में मददगार साबित हो सकता है। यहाँ के वनों में ऐसे फल होते हैं, जो अपने औषधिय गुणों के कारण बड़े काम के हैं, पर समझ की कमी व बाजार का अनुभव ना होने से बर्बाद हो जाते हैं। इन फलों की कीमत ओर माँग जानकर आप हैरान रह जायेगे,इतनी महत्वपूर्ण उपज का उपयोग क्यों नही होता। सरकार भी अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं कर पायी है,जिसके कारण ये सब हाशिये पर पड़ी हैं, ओर इस कारण राज्य व लोगों का आर्थिक नुकसान हो रहा है। आज आपको ऐसे ही कुछ फलों के बारे जानकारी दी जा रही है, जिसमें में इन फलों में मौजूद विटामिन्स और एंटी ऑक्सीडेंट व अन्य गुण कितने हैं। उत्तराखंड राज्य में प्राकृतिक रूप से उगने वाले फलों ...
उत्तराखंड में पायी जाने वाले विभिन्न तरह कें खाद्यान्नों एवं जड़ीबूटीयों कें बारे में जानकारी प्राप्त करने कें लिये पढ़िए इस ब्लॉग कों