उत्तराखंड राज्य प्राकृतिक संपदाओं से इतना लबरेज है की,अगर इन संपदाओं का यहाँ के लोग, अपनी अर्थ व्यवस्था को सुधारने में करे तो, उनकी समस्त आर्थिक समस्या दूर हो जाये, यहाँ के किसी नागरिक को पलायन करने की जरूरत ना पड़े, पर जानकारी का अभाव होने से, इन संपदाओं का उपयोग ना के बराबर हो रहा है।
यहाँ के वनों में मिलने वाले फलों को अगर बाजार मिल जाये तो ये अर्थ व्यवस्था सुधारने में मददगार साबित हो सकता है।
यहाँ के वनों में ऐसे फल होते हैं, जो अपने औषधिय गुणों के कारण बड़े काम के हैं, पर समझ की कमी व बाजार का अनुभव ना होने से बर्बाद हो जाते हैं।
इन फलों की कीमत ओर माँग जानकर आप हैरान रह जायेगे,इतनी महत्वपूर्ण उपज का उपयोग क्यों नही होता।
सरकार भी अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं कर पायी है,जिसके कारण ये सब हाशिये पर पड़ी हैं, ओर इस कारण राज्य व लोगों का आर्थिक नुकसान हो रहा है।
आज आपको ऐसे ही कुछ फलों के बारे जानकारी दी जा रही है, जिसमें में इन फलों में मौजूद विटामिन्स और एंटी ऑक्सीडेंट व अन्य गुण कितने हैं।
उत्तराखंड राज्य में प्राकृतिक रूप से उगने वाले फलों की विशेषज्ञों के अनुसार अच्छी खासी इकोलॉजिकल और इकॉनामिकल वेल्यू है।
जहाँ इनके पेड़ स्थानीय जलवायु को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, वहीं इनके फल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।
आईये जानते हैं उत्तराखंड के जंगलों और घरों में मिलने वाले इन फलों को, जिन्हें गाँव के लोग मुफ्त में खाते हैं लेकिन इसके बाजार भाव को नही जानते।
किल्मोड़ा
किल्मोड़ा उत्तराखंड के 1400 से 2000 मीटर की ऊंचाई पर मिलने वाला एक औषधीय पौधा है, इसका बॉटनिकल नाम ‘बरबरिस अरिस्टाटा’ है,यह प्रजाति दारुहल्दी या दारु हरिद्रा के नाम से भी जानी जाती है। इसका पौधा दो से तीन मीटर ऊंचा होता है। मार्च-अप्रैल के समय इसमें फूल खिलने शुरू होते हैं। इसके फलों का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। उत्तराखण्ड में इसे किल्मोड़ा, किल्मोड़ी और किन्गोड़ के नाम से जानते हैं, वैसे तो ये जंगलो में मिलता है, लेकिन इसके ओषधीय गुणों के हिसाब से इसका मार्किट वैल्यू आम फल से कई गुना अधिक होती है।
हिस्यालू
ये भी उत्तराखंड के जंगल में मिलने वाला फल है, जिसे लोकल लोग लोग खूब खाते हैं ,ये मई-जून के महीने में पहाड़ में झाड़ियों में उगने वाला एक जंगली रसदार फल है, इसका खट्टा-मीठा स्वाद होता है, यह फल भी औषधीय गुणों से भरपूर है, काले रंग का हिस्यालू की तो अंतराष्ट्रीय बाजार में उसकी भारी माँग है।
बेडू
वनस्पतिक नाम फाईकस जीनस कहलाने वाले इस फल को उत्तराखंड के लोग बेडू के नाम से जानते हैं , यह बहुमूल्य जंगली फल यह निम्न ऊँचाई से मध्यम ऊँचाई तक पाया जाता है। बेडू उत्तराखण्ड का एक स्वादिष्ट बहुमूल्य जंगली फल है जो Moraceae परिवार का पौधा है तथा अंग्रजी में wild fig के नाम से भी जाना जाता है, उत्तराखण्ड में बेडू को फल, सब्जी तथा औषधि के रुप में भी प्रयोग किया जाता है, पर इसका व्यावसायिक रूप से उत्पादन नही किया जाता है, जबकि ये सेब और अनार जैसे फलों की तुलना में अधिक कीमत पर बिक सकता है।
घिंगारू
छोटी सी झाड़ियों में उगने वाला ये फल ,आकार में छोटा होता है, ये स्वाद में हल्का खट्टा-मीठा होता है, स्थानीय लोग इसे बड़े चाँव से खाते हैं, यह पाचन की दृष्टि से बहुत ही लाभदायक है, इस फल का प्रयोग भी औषधी के तौर पर भी किया जाता है, आजकल इसको कहीं कहीं स्थानीय बाजारों में बेचा भी जाने लगा है।
काफल
काफल के पेड़ काफी बड़े होते हैं। गढ़वाल, कुमाऊं व नेपाल में इसके वृक्ष बहुतायत से पाए जाते हैं। आयुर्वेद में इसे कायफल के नाम से जाना जाता है, अंग्रेजी भाषा में इसका नाम बाक्समिर्टल है, इसका खट्टा-मीठा स्वाद बहुत मनभावन होता है, और उदर-विकारों में बहुत लाभकारी होता है, ये फल अनेक प्राकृतिक औषधीय गुणों से भरपूर है, सीजन में इस फल के दाम काफल फल के दाम 300 रूपये से लेकर 500 रूपये प्रति किलो तक हो जाते हैं, जो कि कई महंगे फलों से अधिक होते हैं।
अमेस-
उत्तराखंड में पाया जाने वाले फल अमेस काफी गुणकारी होता है, इसमें काफी औषधीय गुण होते हैं, पहले इसे केवल बेकार वनस्पति ही समझा जाता था, लेकिन जड़ी बूटी शोध संस्थान के शोध के पश्चात इसके औषधीय गुणों पहचान हुईं ,इसमें विटामिन की भरपूर मात्रा होने की वजह से ,ये स्पोर्ट्स ड्रिंक बनाने के लिये बेहद उपयोगी निकले, इसके कारण इसकी मार्किट वैल्यू में काफी इजाफा हो गया है।
भमोरा
स्थानीय लोगों व चरवाहों द्वारा खाये जाने वाले इस जंगली फल अपने भीतर काफी गुणों को समेटे हुये है,यह हिमालयी क्षेत्रों में पाये जाने वाला अत्यन्त महत्वपूर्ण पौधा है, इसे हिमालयन स्ट्राबेरी का नाम से भी जाना जाता है, सामान्यतः यह 1000 से 3000 मी. ऊँचाई तक पाया जाता है, ये फल सितम्बर से नवम्बर के मध्य पकता है ,जो पकने के बाद स्ट्रॉबेरी की तरह लाल हो जाता है ,ये पौष्टिक तथा औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है इसे मार्किट में अच्छे भाव में बेचा और ख़रीदा जा सकता है।
तिमिला
मध्य हिमालय में समुद्रतल से 800 से 2000 मीटर की ऊंचाई तक पाया जाने वाला तिमला, एक ऐसा फल है, जिसे स्थानीय लोग, पर्यटक व चरवाहा बड़े चाव से खाते हैं, तिमला, ये पौष्टिक एवं औषधीय गुणों का भंडार है मोरेसी कुल के इस पौधे का वैज्ञानिक नाम फिकस ऑरिकुलेटा है, तिमले का न तो उत्पादन किया जाता है और न खेती ही, यह एग्रो फॉरेस्ट्री के अंतर्गत स्वयं ही खेतों की मेंड पर उग जाता है, तिमला न केवल पौष्टिक एवं औषधीय महत्व का फल है, बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों की पारिस्थितिकी में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाता है, पारंपरिक रूप में तिमले को कई शारीरिक विकारों, जैसे अतिसार, घाव भरने, हैजा व पीलिया जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम में प्रयोग किया जाता है, कई अध्ययनों के अनुसार तिमला का फल खाने से कई सारी बीमारियों के निवारण के साथ-साथ आवश्यक पोषक तत्वों की भी पूर्ति भी हो जाती है, इंटरनेशनल जर्नल फार्मास्युटिकल साइंस रिव्यू रिसर्च के अनुसार तिमला के व्यावसायिक रूप से उत्पादित सेब और आम से भी बेहतर गुणवत्ता वाला फल है, पका हुआ फल ग्लूकोज, फ्रुक्टोज व सुक्रोज का भी बेहतर स्रोत माना गया है, जिसमें वसा व कोलस्ट्रोल नहीं होता, इसमें अन्य फलों की अपेक्षा काफी मात्रा में फाइबर और फल के वजन के अनुपात में 50 प्रतिशत तक ग्लूकोज पाया जाता है, वर्तमान में तिमले का उपयोग सब्जी, जैम, जैली और फॉर्मास्युटिकल, न्यूट्रास्युटिकल व बेकरी उद्योग में बहुतायत हो रहा है।
इन फलों के अतिरिक्त भी उत्तराखंड में सैकड़ों ऐसे फल हैं जो जंगलों में उगते हैं, जिनका व्यावसायिक तरीके से उत्पादन नही किया जाता है क्योकिं इनकी कोई पर्याप्त जानकारी यहाँ के लोगों को नही है,और इस कारण ये फल ,जंगल में ही यूँ ही बर्बाद हो जाते हैं।
स्वरचित
सर्वाधिकार सुरक्षित
पढ़िए कहानी स्वरोजगार-Story of self employment
English Version
Wild fruits of uttrakhand
The state of Uttarakhand is so full of natural resources that, if the people here use these resources to improve their economy, then all their economic problems will be removed, no citizen of this place needs to migrate, but the information is not needed. Due to scarcity, these resources are being used negligibly.
If the fruits found in the forests here get a market, then it can prove to be helpful in improving the economy.
There are such fruits in the forests, which are of great use due to their medicinal properties, but due to lack of understanding and lack of market experience, they are ruined.
You will be surprised to know the price and demand of these fruits, why such important produce is not used.
The government has also not been able to take any initiative in this direction so far, due to which all these are lying on the margins, and due to this the state and the people are suffering financially.
Today you are being given information about some such fruits, in which there are many vitamins and anti-oxidants and other properties present in these fruits.
According to experts, the naturally growing fruits in the state of Uttarakhand have considerable ecological and economic value.
While their trees play an important role in protecting the local climate, their fruits are economically important.
Let us know these fruits found in the forests and homes of Uttarakhand, which the people of the village eat for free but do not know its market price.
Kilmora
Kilmora is a medicinal plant found at an altitude of 1400 to 2000 meters in Uttarakhand, its botanical name is 'Berberis aristata', this species is also known as Daruhaldi or Daru Haridra. Its plant is two to three meters high. Flowers start blooming in March-April. The taste of its fruits is sour-sweet. In Uttarakhand, it is known as Kilmora, Kilmodi and Kingod, although it is found in the forests, but according to its medicinal properties, its market value is many times more than the mango fruit.
Hisyalu
This is also a fruit found in the forest of Uttarakhand, which the local people eat a lot, it is a wild juicy fruit growing in the bushes in the mountain in the month of May-June, it has a sour-sweet taste, this fruit is also medicinal. It is full of qualities, the color of black color has a huge demand in the international market.
bedu
Botanically called Ficus genus, this fruit is known by the people of Uttarakhand as Bedu, this valuable wild fruit, it is found from low altitude to medium altitude. Bedu is a delicious valuable wild fruit of Uttarakhand which is a plant of Moraceae family and is also known as wild fig in English, Bedu is also used as fruit, vegetable and medicine in Uttarakhand, but its commercial form Although it can be sold at a higher price than fruits such as apples and pomegranates.
Ghingaru
This fruit, which grows in small bushes, is small in size, it is mildly sour-sweet in taste, local people eat it with great interest, it is very beneficial from the point of view of digestion, the use of this fruit is also medicinal. As it is also done, nowadays it is also being sold somewhere in the local markets.
Kafal
Kafal trees are very big. Its trees are found abundantly in Garhwal, Kumaon and Nepal. In Ayurveda it is known as Kayphal, in English language its name is box myrtle, its sour-sweet taste is very pleasing, and it is very beneficial in stomach disorders, this fruit is full of many natural medicinal properties, season The price of this fruit varies from Rs.300 to Rs.500 per kg of this fruit, which is more than many expensive fruits.
ames-
The fruit Ames found in Uttarakhand is very beneficial, it has a lot of medicinal properties, earlier it was considered only a useless vegetable, but after the research of the Herb Research Institute, its medicinal properties were recognized, it is having plenty of vitamins. Because of this, it turned out to be very useful for making sports drinks, due to which its market value has increased significantly.
Bhamora
This wild fruit, eaten by the local people and herders, has many properties within itself, it is a very important plant found in the Himalayan regions, it is also known as Himalayan Strawberry, it is generally found in 1000 to 3000 m. Found up to a height, this fruit ripens from September to November, which after ripening becomes red like a strawberry, it is nutritious and full of medicinal properties as well as tasty, it is sold in a good price in the market. Can be sold and bought.
Timila
Timla, found in the middle Himalayas at an altitude of 800 to 2000 meters above sea level, is such a fruit that local people, tourists and shepherds eat with great fervor, Timla, it is a storehouse of nutritious and medicinal properties. The scientific name of Timla is Ficus auriculata, Timla is neither produced nor cultivated, it grows on the farms itself under Agro Forestry, Timla is not only a fruit of nutritional and medicinal value, but also of mountainous areas. It also plays an important role in ecology, traditionally it is used in the prevention of many physical disorders, such as diarrhoea, wound healing, serious diseases such as cholera and jaundice, according to many studies, eating the fruit of Timla can cure many diseases. Along with prevention, essential nutrients are also supplied, according to the International Journal Pharmaceutical Science Review Research, the commercially produced fruit of Timla is of better quality than the commercially produced apple and mango, the ripe fruit is full of glucose, fructose and sucrose. It is also considered a better source, which does not contain fat and cholesterol. As compared to other fruits, it contains a lot of fiber and up to 50 percent glucose in proportion to the weight of the fruit, currently tamarind is used extensively in vegetables, jams, jellies and pharmaceutical, nutraceutical and bakery industries.
Apart from these fruits, there are hundreds of such fruits in Uttarakhand which grow in the forests, which are not produced commercially because the people here do not have enough information about them, and because of this, these fruits are wasted in the forest. become.
Self made
All rights reserved
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें