सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पहाड़ी सुपर फूड मंडुवा ( रागी )

उत्तराखंड के ग्रामीण भूभाग में आज भी जैविक पद्धति से खेती की जा रही है, चाहे वो गेंहू हो या चावल, विभिन्न तरह की दाल हो या मसालें, पर इसके अतिरिक्त भी ,पहाड़ में कई ऐसी फसल बोई जाती है, जो अपने जैविक गुणों व साफ वातावरण में उगने के कारण स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी है, ऐसी ही एक फसल है मुंडूवा यानी फिंगर मिलेट।

मुंडूवा को हिंदी में रागी कहा जाता है, पहाड़ी क्षेत्रों में इसकी रोटी बनाकर खाई जाती है, पर हम इसके गुणों से कम ही परिचित हैं, इस लेख में आज इन्ही गुणों के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।

प्राचीन काल से ही हमारे देश में मोटे अनाज आदि का सेवन किया जाता रहा है। इन्हीं मोटे अनाजों में मुंडूवा भी शुमार है, यह अनाज सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है है इसका स्वाद बेहद स्वादिष्ट होता है, मुंडूवा में कई बीमारियों को ठीक करने के राज छिपे हुए हैं, यदि हम मुंडूवा को अपने नियमित आहार में शामिल कर लें तो, ये हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत फायदेमंद साबित होगा।

लोग मुंडूवा को एक अनाज के तौर पर ही जानते हैं,  लेकिन इसके फायदों के बारे में विशेष जानकारी से परिचित नही हैं। 

इस लेख के माध्यम से आपको इसमें समाये गुणों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी, ओर आप सुपर फूड मुंडूवा के उस हर पहलू से रूबरू हो पायेंगें की, क्यों इसे सुपर फूड की पदवी प्रदान की गई है।

मंडुवा देश में 4000 वर्ष पूर्व  लाया गया था,तब से आज तक इसकी खेती निरंतर की जा रही है, मंडुवा ऊँचाई वाले क्षेत्रों में ज्यादा फलता फूलता है इसलिए नेपाल तथा भारत के हिमालय क्षेत्रों में 2000 मीटर से ऊँची जगहों पर इसकी खेती की जाती है। 

मंडुवे में अमीनो अम्ल तथा मेथोनाइन पाया जाता है जो कि अन्य खाद्य पदार्थों में नही पाया जाता, इस गुण के कारण इसे सुपर फूड के नाम से जाना जाता है।

मंडुवे में कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो इस प्रकार हैं। 

इसमें सबसे ज्यादा पाए जाने वाले पोषक तत्व हैं कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम फाइबर, फॉस्फोरस और प्रोटीन, इसके अलावा इसमें आयरन, आयोडीन, कैरोटीन, ईथर के अर्क, मेथोनाइन अमीनो अम्ल, सोडियम, जिंक, मैग्नीशियम, विटामिन B1, विटामिन B2, विटामिन B3 आदि पोषक तत्व भी पाये जाते हैं।

मंडुवा एक ऐसा अनाज है जिसका उपयोग अलग-अलग प्रकार से किया जा सकता है, आप इसका उपयोग रोटी , हलुआ ,इडली डोसा, लड्डू, बिस्किट आदि के रूप में कर सकते हैं।

मड़ुआ कें चमत्कारिक फायदे:



कैल्शियम की कमी को दूर करने में है फायदेमंद
शरीर के लिये सभी जरुरी पोषक तत्वों का होना अति आवश्यक है,यदि शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है तो शरीर में कई रोग उत्पन्न हो जाते है, ऐसे ही तत्वों में से एक तत्व कैल्शियम है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरुरी है। कैल्शियम की कमी से ना सिर्फ हमारे शरीर की हड्डियां और मासपेशियां कमजोर होती हैं बल्कि इसकी कमी से बच्चों की लम्बाई नहीं बढ़ पाती है, बाल झड़ने लगते हैं और याददाश्त भी कमजोर होने लगती है, अक्सर लोग कैल्शियम की कमी होने पर कैल्शियम युक्त सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं जो हमारे शरीर पर दुष्प्रभाव डालते हैं। कैल्शियम की कमी को देशी खाद्य पदार्थों का सेवन करके आसानी से दूर किया जा सकता है। सप्लीमेंट्स के लेने से शरीर को जो कैल्शियम चाहिए होता है वह तो मिलता नहीं है अपितु इसके हानिकारक नुकसान देखने को मिलते हैं। जबकि देशी खाद्य पदार्थों के लेने से उच्च कैल्शियम की प्राप्ति होती है एवं इससे शरीर को किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं पहुँचती है, मंडुवा में सबसे अधिक कैल्शियम पाया जाता है, इसका आहार में प्रतिदिन उपयोग करने से कैशियम की कमी को आसानी से दूर किया जा सकता है।

 कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण
कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने से यह शरीर के लिये अत्यधिक घातक हो जाता है ,इसलिए बढ़ते हुए कोलेस्टॉल पर नियंत्रण करना बेहद जरुरी है कोलेस्टॉल के बढ़ने के कारण ,हृदय से सम्बंधित कई बीमारियां हो जाती हैं, पर मंडुवे में लेसिथिन और मिथियोनिन नामक अमीनो अम्ल होने से ,ये लीवर में मौजूद वसा को कम कर देता है इसलिये मंडुवे का इस्तेमाल लाभकारी होता है।

मधुमेह रोग को नियंत्रित करने में फायदेमंद
मंडुवे में प्रचुर मात्रा में पॉलीफेनोल और फाइबर होने से ये मधुमेह को कम करता है, इसके सेवन से ग्लूकोस का स्तर कम होता है जो कि मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए जरुरी होता है।

मंडुवा खून की कमी से पीड़ित लोंगो के लिए वरदान है ,क्योंकि रागी में आयरन की उच्च मात्रा पाई जाती है ,जो शरीर में खून की वृद्धि करता है, इसके लिये मंडुवे के बीजों को अंकुरित करके सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिये।

अगर आपको अपना वजन कम करना है तो ,मंडुवा एक अच्छा विकल्प है इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो वजन को कम करता है। इसलिए आप मंडुवे से बनी रोटियों का सेवन करते हैं तो ,आपका वजन निश्चित ही कम हो जायेगा।

मंडुवा एक पौष्टिक आहार है जो ना सिर्फ बड़ों के लिए फायदेमंद है ,बल्कि बच्चों के लिए भी गुणकारी है, छह माह के होने के बाद बच्चों को पौष्टिक अनाज आहार के रूप में मंडुवा दिया जाना चाहिये, मंडुवे में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। कैल्शियम और प्रोटीन वह तत्व है जो किसी भी शिशु के विकास के लिए जरुरी होते हैं इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी-डायबिटिक गुण भी पाए जाते हैं जो शिशुओं को कई बीमारियों से बचाते हैं, मंडुवे में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जिसके कारण इसका सेवन करने से खून की कमी भी दूर हो जाती है।

माँ के दूध को बढ़ाने में है फायदेमंद होता है मंडुवा
चिक्तिसकों के अनुसार मंडुवे में अमीनो अम्ल, कैल्शियम, आयरन उच्च मात्रा में पाया जाता है। यह वो तत्व हैं जो कि माँ का दूध बढ़ाने के लिए मदद करते हैं, ,इसलिए गर्भावस्था के दौरान मंडुवे का सेवन करना चाहिये।

रक्तचाप यानी ब्लेड प्रेशर को कम करने में है फायदेमंद है मंडुवा, रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए प्रतिदिन इसके आटे की रोटी खानी चाहिये।

मंडुवा त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी है, इसके उपयोग से त्वचा मुलायम, जवां और खूबसूरत बनी रहती है, इसके आटे का उपयोग उबटन के रूप में किया जाता है।

इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, इसके चलते मंडुवा के सेवन से हड्डियाँ मजबूत होती है।

 मंडुवा में ऐल्कलाइन तत्व भी पाया जाता है ,जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।

मंडुवा एक मोटा अनाज होने के साथ-साथ इसमें फाइवर जैसे कुछ गुणकारी तत्व पाए जाते हैं जो कब्ज की बीमारी को दूर करते हैं।

सर्वाधिकार सुरक्षित

English version

Benefits of Finger Millet

 Even today, organic farming is being done in the rural area of ​​Uttarakhand, whether it is wheat or rice, various types of pulses or spices, but in addition to this, many such crops are sown in the mountain, which are known for their biological properties and  Being grown in a clean environment, it is very beneficial in terms of health, one such crop is finger millet.

 Finger millet is called Ragi in Hindi, it is eaten by making bread in hilly areas, but we are less familiar with its properties, in this article today information is being provided about these qualities.

 Coarse cereals etc. have been consumed in our country since ancient times.  Finger millet is also included in these coarse grains, this grain is very beneficial for health, its taste is very tasty, the secrets of curing many diseases are hidden in finger millet, if we include finger millet in our regular diet.  If taken, it will prove to be very beneficial for our health.

 People know finger millet only as a grain, but are not familiar with the specific information about its benefits.

 Through this article, you will get information about the properties contained in it, and you will be able to get acquainted with every aspect of super food finger millet, why it has been given the status of super food.

 Finger millet was brought to the country 4000 years ago, since then it is being cultivated continuously, finger millet flourishes more in the high altitude areas, so it is cultivated in the Himalayan regions of Nepal and India at places higher than 2000 meters.  .

 Finger millet contains amino acids and methionine which are not found in other foods, due to this quality it is known as super food.

 Many types of nutrients are found in finger millet, which are as follows.

 The most commonly found nutrients in it are calcium, carbohydrates, potassium fiber, phosphorus and protein, in addition to iron, iodine, carotene, ether extracts, methionine amino acids, sodium, zinc, magnesium, vitamin B1, vitamin B2, vitamins  Nutrients like B3 are also found.

 Finger millet is a cereal that can be used in different ways, you can use it in the form of roti, pudding, idli dosa, laddu, biscuit.

Some Benefits Of Finger Millet:


 Beneficial in removing calcium deficiency
 It is very important for the body to have all the necessary nutrients, if there is a lack of nutrients in the body, then many diseases arise in the body, one of such elements is calcium which is very important for our body.  .  Lack of calcium not only weakens the bones and muscles of our body, but due to its deficiency, the height of children does not increase, hair starts falling and memory also starts to become weak, often people take calcium-rich supplements due to lack of calcium.  Let us start the ones which have side effects on our body.  Calcium deficiency can be easily overcome by consuming native foods.  By taking supplements, the body does not get the calcium it needs, but its harmful damages are seen.  Whereas high calcium is obtained by taking indigenous foods and it does not cause any harm to the body, finger millet has the most calcium, using it daily in the diet can easily remove the deficiency of calcium.  can be done.

  Cholesterol Control
 Due to the increase in cholesterol, it becomes very dangerous for the body, so it is very important to control the increasing cholesterol, due to the increase in cholesterol, many diseases related to heart occur, but due to the presence of amino acids called lecithin and methionine in mango  It reduces the fat present in the liver, so the use of finger millet is beneficial.

 Beneficial in controlling diabetes
 Finger millet is rich in polyphenols and fiber, it reduces diabetes, its consumption reduces the level of glucose which is necessary to control diabetes.

 Finger millet is a boon for people suffering from anemia, because high amount of iron is found in ragi, which increases blood in the body, for this, the seeds of finger millet should be sprouted and consumed in the morning on an empty stomach.

 If you want to lose weight, then finger millet is a good option, it is found in abundance of fiber which reduces weight.  Therefore, if you consume rotis made from Manduve, then your weight will definitely reduce.

 Finger millet is a nutritious diet which is not only beneficial for adults, but it is also beneficial for children, after six months of age, children should be given Manduva in the form of nutritious cereal food, calcium and protein are found in abundance in Manduva.  go.  Calcium and protein are the elements that are necessary for the development of any baby. It also has antioxidant, anti-bacterial, anti-diabetic properties which protect babies from many diseases.  Due to its consumption, the lack of blood also goes away.

 Finger millet is beneficial in increasing mother's milk
 According to doctors, amino acids, calcium, iron are found in high amounts in finger millet.  These are the elements that help to increase the milk of the mother, so finger millet should be consumed during pregnancy.

 Finger millet is beneficial in reducing blood pressure i.e. blade pressure, to control blood pressure, bread of its flour should be eaten daily.

 Finger millet is also very beneficial for the skin, its use keeps the skin soft, young and beautiful, its flour is used in the form of ubtan.

 The amount of calcium in it is high, due to which the bones are strengthened by the consumption of finger millet.

  Alkaline element is also found in finger millet, which helps in strengthening the digestive system.

 Finger millet is a coarse grain as well as some beneficial elements like fiber are found in it, which removes the disease of constipation.

 All rights reserved

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्या आप जानते है लिँगुडा के चमत्कारिक फायदे

क्या आप जानते है लिँगुडा कें चमत्कारिक फायदे: उत्तराखण्ड अंचल में प्राकृतिक रूप से उगने वाली व खाई जाने वाली सब्जी है लिंगुडा, ये अपनी औषधिय गुणों के लिये प्रसिद्ध है, हालाँकि उत्तराखण्ड के लोग इसके औषधिय गुणों से इतने परिचित नही, पर फिर भी काफी मात्रा में ये खाई जाती है, ये नमी इलाकों में अपने आप उगने वाला फर्न प्रजाति की वनस्पति है। ये औषधिय गुणों की खान है, न जाने कितनी लाईलाज बीमारियों को ठीक करने अपने भीतर समेटे हुये ये वनस्पति, साल के कुछ महीनों ही ये अपने आप उगती है ,अन्य वनस्पतियों की भांति इसकी उपलब्धता हमेशा नही रहती। लिंगुड़ा अथवा लुंगड़ू जिसे अंग्रेजी में Fiddlehead Fern कहा जाता है ,इसका वैज्ञानिक नाम डिप्लाजियम एसकुलेंटम (Diplazium esculentum) है, तथा एथाइरिएसी (Athyriaceae) कुल से संबंधित है। हिमालय की पर्वतश्रृंखलाओं व देश भर में इसकी सैकड़ों प्रजातियों का पता लगाया जा चुका है।  उत्तराखण्ड में ठंडी जलवायु वाले क्षेत्रों में लगभग समुद्र तट से 1800 मीटर से लेकर 3000 मीटर तक की ऊचांई पर नमी वाली जगह पर मार्च से जुलाई के मध्य पाया जाता है। यह उत्तर...

उत्तराखण्ड का खानपान

उत्तराखंड का पारंपरिक भोजन पूरी तरह पोषक तत्वों से परिपूर्ण है, हमारे पूर्वजों ने मोटेअनाज से तैयार पारंपरिक व्यजंनों को खाने की सलाह दी है। हमारा आहार कैसा हो इसके लिए उत्तराखंड में प्राचीन काल से एक व्यवस्था बनी हुईं है, जिसमें भोजन पूरी तरह संतुलित व पोषक तत्वों से पूर्ण होता है,  यह एक प्रकार से यह 'बैलेंस डाइट' है। गेहूँ ,धान, मंडुवा, झंगोरा, ज्वार, चौलाई, तिल, राजमा, उड़द, गहथ, नौरंगी, लोबिया और तोर जैसे अनाजों से यहां पर पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं।  पहाड़ में लोगों ने अपनी आवश्यकता के अनुसार कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन ईजाद किए हैं। इनमें दाल-भात के साथ ही कापा, झोइ(कढ़ी), पल्यो, मंडुवा) व मक्का की रोटी, आलू का थिच्वाडी, आलू का गुटके,मादिर का भात, पुआ, बाल मिठाई, भांग की चटनी, भट का चुडकाणि, डुबुक, गहत की दाल, , मादीर की खीर, तिल की चटनी आदि प्रमुख है, सब्जियों में सिसोण का साग,  तैड, गेठी भी बनाई जाती है।  आलू के गुटके आलू के गुटके विशुद्ध रूप से कुमाऊंनी स्नैक्स हैं। इसके लिए उबले हुए आलू को इस तरह से पकाया जाता है कि आल...

उत्तराखंड की जंगली जड़ी बूटियाँ - Wild herbs of uttrakhand

उत्तराखंड को प्रकृति ने दिल खोल कर दुर्लभ खजाने दिये हैं, एक ओर जहाँ सुँदर प्राकृतिक वातावरण प्रदान किया है तो, वहीं जंगलों को एक से बढकर एक दुर्लभ जड़ी बूटियों से भर दिया है, ये जड़ी बूटियाँ अपने औषधीय गुणों से लोगों को विस्मित कर देती हैं,ये जड़ी बूटियाँ असाध्य से असाध्य रोगों को दूर करने में सक्षम है। आज ऐसी ही कुछ जड़ी बूटियों के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देने का प्रयास इस लेख के माध्यम से कर रहे हैं। निर्गुन्डी (वाइटेक्स निर्गुण्डो)- ये गठिया वात, सूजन व कान दर्द , माँस पेशियों ,अस्थमा, त्वचा चमकदार, माइग्रेन ,पाचन तंत्र व बालों के विकास के लिए फायदेमंद है। जटामांसी (वैलेरियाना जटामांसी)- ये हैजे की बीमारी में बहुत फायदेमंद होती है,इसके अलावा  यह शक्ति वर्धक दवाईयाँ बनाने में भी काम आती है ये हमारे इम्यून सिस्टम को ठीक रखती है, इसके अतिरिक्त दिल के रोग, उच्च रक्तचाप ,मिर्गी, मानसिक थकावट, अनिद्रा, सिर दर्द, दिमाग तेज करने, चिंता दूर करने में सहायक है। वज्रदंती (पोटेन्सिला फ्रुटीकोसा) ये दाँतों के लिए सबसे अधिक उपयोगी है,मसूड...