उत्तराखंड की बात ही निराली है, यहाँ जहाँ सुँदर ओर मनमोहक दृश्यों की भरमार है तो, वहीं खानपान में प्रयुक्त होने वाले मसालों की अपनी खास तासीर व स्वाद है, इसलिए इस लेख के माध्यम से ,एक ऐसे मसालें के स्वाद व उसके गुणों के बारे में जानकारी देंगें, जिसका जादुई स्वाद आपको लुभा देगा।
आप सोच रहे होंगें भला ऐसा कौनसा मसाला है, जिसमें जादुई स्वाद की ताकत है, तो ये मसाला है जख्या या जखिया, इसका स्वाद ही इतना खास ओर अनुपम है की ये खाने को एक अलग ही लज्जत प्रदान कर देता है।
यह पहाड़ी मसाला अपनी महक और जायके के लिये, पूरे उत्तराखंड में मशहूर है , इसका पहाड़ी इलाकों में तड़के के रूप में काफी इस्तमाल किया जाता है
जख्या या जखिया के दाने कुछ कुछ सरसों और राई की तरह ही दिखते हैं, पहाड़ की रसोई में इसका दर्जा जीरे का जितना ही महत्वपूर्ण है।
ना जाने कितने व्यंजनों में इसका तड़का लगाया जाता है, जख्या राइस तो जिसमें लाजवाब होता है, इसके अतिरिक्त आलू के गुटके, दाल, अरबी ओर भी ना जाने कितने व्यंजनों में इसका छौंक लगाया जाता है।
जख्या या जखिया के बीज का तड़का लगाने के अलावा इसके पत्तों की सब्जी भी बनती है,इसका स्वाद जिसने भी चख लिया ,वह इसका दीवाना हो जाता है।
अब तो उत्तराखंड के इस जख्या या जखिया मसालें ने विदेशो में भी धूम मचा दी है, विदेशो में रहने वाले उत्तराखंडी सैफो ने जबसे इसका स्वाद विदेशियों को चखाया, तब से ये जख्या या जखिया के दीवाने हो गये।
पहाड़ में जख्या या जखिया के नाम से जाना जाने वाला यह पौधा ,एशियन स्पाइडर फ्लावर, वाइल्ड डॉग या डॉग मस्टर्ड के नाम से भी जाना जाता है. इसका वानस्पतिक नाम क्लोमा विस्कोसा (Cleoma Viskosa) है ये 800 से 1500 मीटर की ऊँचाई में प्राकृतिक रूप से उगने वाला यह जंगली पौधा पीले फूलों और रोयेंदार तने वाला होता है।
जख्या या जखिया में केवल स्वाद ही नही पाया जाता अपितु इसमें अनेकों पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं, इसके बीजों में फाइबर, स्टार्च, कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन, विटामिन ई व सी, कैल्शियम, मैगनीशियम, पोटेशियम, सोडियम, आयरन, मैगनीज और जिंक आदि जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं।
पहाड़ में चिकित्सा हेतु जख्या या जखिया का खूब इस्तेमाल होता है, ज्वरनाशक , रक्तशोधक, एंटीसेप्टिक, इत्यादि गुणों के कारण पहाड़ के लोग इसे खाँसी बुखार, गठिया , अल्सर व एसिडिटी जैसे रोगों में उपयोग करते हैं।
पहाड़ में किसी को यदि चोट लग जाती है तो, इसकी पत्तियों को पीसकर घाव पर लगाते हैं।
जख्या या जखिया खेतों में ,खा जगहों में, अपने आप उग जाता है ,बरसात के मौसम में खरपतवार की तरह ये पहाड़ में उगा दिखाई दे जाता है।
जख्या या जखिया के पौधे में पतली फलियों में इसके महकदार बीज होते हैं, जिन्हें फलियों में से निकलकर सुखा लिया जाता है,ओर यही मसाले के रूप में काम लिया जाता है।
उत्तराखंड के लिये जख्या या जखिया आर्थिक स्त्रौत का बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, क्योकिं आज भारत के बाजार में ही ये 250 से 300 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है, वहीं विदेशी बाजारों में इसकी कीमत कई गुणा ज्यादा है, बस अब जरूरत है, नैसर्गिक तौर पर उगने वाले इस पौधे की संगठित तौर पर खेती करने की।
स्वरचित
सर्वाधिकार सुरक्षित
English Version
जखिया: Dog Mustard
Benefits of Dog Mustard
The thing about Uttarakhand is unique, where there is a lot of beautiful and beautiful scenery, while the spices used in the food have their own special effect and taste, so through this article, about the taste and properties of one such spice. I will give information, whose magical taste will entice you.
You must be thinking that which spice has the power of magical taste, then this spice is dog mustard (Jakhya ) , its taste is so special and unique that it gives a different shame to the food.
This Pahari Masala is famous all over Uttarakhand for its aroma and flavours, it is widely used as a tempering in hilly areas.
The seeds of dog mustard ( Jakhya ) look somewhat like mustard and mustard.
its status in the mountain kitchen is as important as that of cumin, not knowing how many dishes it is tempered with, dog mustard ( jakhya ) rice is wonderful, in addition to potatoes It is used in many dishes like Gutka, Dal, Arabi and also in many dishes.
Apart from tempering the seeds of dog mustard ( Jakhya ), a vegetable of its leaves is also made, whoever has tasted its taste, becomes crazy about it.
Now, this dog mustard ( Jakhya ) spices of Uttarakhand has created a buzz in foreign countries as well, since the time Uttarakhandi Saifo living abroad tasted it to foreigners, since then they have become crazy about dog mustard ( Jakhia ).
This plant, known as dog mustard ( Jakhya ) in the mountain, is also known as Asian Spider Flower, Wild Dog or Dog Mustard. Its botanical name is Cleoma Viscosa, it is a naturally growing wild plant at an altitude of 800 to 1500 meters with yellow flowers and hairy stems.
Not only taste is found in dog mustard ( Jakhya ), but many nutritious elements are found in it, its seeds like fiber, starch, carbohydrate, protein, vitamin E and C, calcium, magnesium, potassium, sodium, iron, manganese and zinc etc. Contains nutritious ingredients.
Dog mustard ( Jakhya ) is used extensively for medicine, due to its properties like antipyretic, blood purifier, antiseptic, etc., people of the mountain use it in diseases like cough, fever, rheumatism, ulcer and acidity.
If someone gets hurt in the mountain, grind its leaves and apply it on the wound.
Dog mustard ( Jakhya ) grows on its own in the fields, in the eating places, like a weed in the rainy season it appears to grow in the mountain.
The dog mustard ( Jakhya ) plant contains its fragrant seeds in thin pods, which are removed from the pods and dried, and this is used as a spice.
For Uttarakhand, dog mustard ( Jakhya ) can prove to be a better option for economic sources, because today it is being sold in the Indian market for Rs 250 to 300 kg, while in foreign markets its price is many times more, just now it is needed. To cultivate this naturally growing plant organically.
Self made
All rights reserved
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें