जखिया-Dog Mustard जखिया कें फायदे: उत्तराखंड की बात ही निराली है, यहाँ जहाँ सुँदर ओर मनमोहक दृश्यों की भरमार है तो, वहीं खानपान में प्रयुक्त होने वाले मसालों की अपनी खास तासीर व स्वाद है, इसलिए इस लेख के माध्यम से ,एक ऐसे मसालें के स्वाद व उसके गुणों के बारे में जानकारी देंगें, जिसका जादुई स्वाद आपको लुभा देगा। आप सोच रहे होंगें भला ऐसा कौनसा मसाला है, जिसमें जादुई स्वाद की ताकत है, तो ये मसाला है जख्या या जखिया, इसका स्वाद ही इतना खास ओर अनुपम है की ये खाने को एक अलग ही लज्जत प्रदान कर देता है। यह पहाड़ी मसाला अपनी महक और जायके के लिये, पूरे उत्तराखंड में मशहूर है , इसका पहाड़ी इलाकों में तड़के के रूप में काफी इस्तमाल किया जाता है जख्या या जखिया के दाने कुछ कुछ सरसों और राई की तरह ही दिखते हैं, पहाड़ की रसोई में इसका दर्जा जीरे का जितना ही महत्वपूर्ण है। ना जाने कितने व्यंजनों में इसका तड़का लगाया जाता है, जख्या राइस तो जिसमें लाजवाब होता है, इसके अतिरिक्त आलू के गुटके, दाल, अरबी ओर भी ना जाने कितने व्यंजनों में इसका छौंक लगाया जाता है। जख्या...
उत्तराखंड में पायी जाने वाले विभिन्न तरह कें खाद्यान्नों एवं जड़ीबूटीयों कें बारे में जानकारी प्राप्त करने कें लिये पढ़िए इस ब्लॉग कों